हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

छठ पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।

हल्द्वानी : छठ पूजा सेवा समिति के तहत रामपुर रोड स्थित छठ पूजा घाट पर छठ महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। दूसरे अर्घ्य के अवसर पर बुधवार सुबह व्रतियों ने उगते सूर्य को विधि-विधान के साथ अर्घ्य अर्पित किया। समिति के महामंत्री मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि घाट पर श्रद्धालुओं के लिए फल वितरण भी किया गया। व्रतियों ने पारंपरिक मांगलिक गीत गाकर पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ व्रत में भाग लेकर महापर्व का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष कृष्णा साह, सचिव सुरेश भगत, कोषाध्यक्ष वीरू पंडित, सह-कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शाह, संयुक्त मंत्री जयप्रकाश शाह, कार्यकारिणी अध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह, उषा कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com