हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

खनन वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, हुई कार्रवाई।

हल्द्वानी : गौला खनन क्षेत्र में परिवहन विभाग ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों और बिना ढके खनिज पदार्थ ले जा रहे मालवाहकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान कुल 90 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 10 ओवरलोडेड वाहनों को सीज कर दिया गया। डीएम की ओर से पूर्व में दिए गए आदेश पर आरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडे के निर्देशों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान खनन वाहनों के कागजात, फिटनेस और भार क्षमता की जांच की गई। आरटीओ अरविंद पांडे ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे और संबंधित वाहनों के परमिट के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।अभियान में परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य, अपराजिता पांडे, पवन कुमार और परिवहन उपनिरीक्षक गिरीश कांडपाल समेत कुल चार टीमों ने भाग लिया।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com