हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

कब्रिस्तान कमेटी भंग होने से रसीद न होने पर अटक रहे मृत्यु प्रमाण पत्र

-नगर निगम में डेथ सर्टिफिकेट के लिए समुदाय विशेष को हो रही परेशानी

हल्द्वानी: नगर निगम में इन दिनों एक समुदाय विशेष के लोग अपने परिजनों के मृत्यु प्रमाण पत्र (डेथ सर्टिफिकेट) के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। नगर निगम के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय से उन्हें रसीद के अभाव के चलते लौटा दिया जा रहा है, जिससे परेशान होकर लोग नगर आयुक्त ऋचा सिंह से सीधे मुलाकात कर रहे हैं।
दरअसल, पूर्व में फर्जी डेथ सर्टिफिकेट जारी करने के एक मामले के चलते राजपुरा कब्रिस्तान कमेटी को भंग कर दिया गया है। कमेटी भंग होने के बाद अब यहां बिना किसी वैध रसीद के शवों को दफनाया जा रहा है, जिससे संबंधित व्यक्ति के परिजन नगर निगम में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन रसीद नहीं होने के कारण उनका आवेदन स्वीकार नहीं हो रहा है।
सोमवार को वार्ड 26 के पार्षद प्रतिनिधि एक व्यक्ति के डेथ सर्टिफिकेट की समस्या लेकर नगर आयुक्त ऋचा सिंह के पास पहुंचे। जब नगर आयुक्त ने कब्रिस्तान की रसीद मांगी, तो बताया गया कि वर्तमान में कमेटी ही नहीं है, इसलिए रसीद नहीं दी गई।
इस पर नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नगर निगम बिना आवश्यक दस्तावेजों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व में फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने की शिकायत सामने आ चुकी है, ऐसे में अब किसी भी स्थिति में नियमों से समझौता नहीं किया जाएगा।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना वैध रसीद व दस्तावेजों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com