हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

देहरादून में कार्यक्रम में गायक मासूम शर्मा की अभद्र भाषा पर कार्रवाई की मांग।

हल्द्वानी : प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने हरियाणा के गायक मासूम शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। संगठन का आरोप है कि 11 अप्रैल को डीएवी कॉलेज, देहरादून में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गायक ने मंच से अभद्र भाषा और अपशब्दों का प्रयोग कर माहौल खराब किया। संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार की भाषा का उपयोग न केवल सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि इससे राज्य की छवि भी धूमिल होती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, महिलाएं, स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, जिनके बीच इस तरह के व्यवहार से आक्रोश और भय का माहौल पैदा हुआ।व्यापार मंडल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे एक गंभीर अपराध बताया है। संगठन का आरोप है कि यह कृत्य जानबूझकर और सुनियोजित तरीके से किया गया, जिससे समाज में गलत संदेश गया। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी को ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत भेजी गई है। संगठन ने मांग की है कि गायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।कार्रवाई की मांग करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, युवा अध्यक्ष कुंदन रावत सहित कई पदाधिकारी शामिल हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com