हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

त्योहारों पर नकली व मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को व्यापार मंडल सख्त – सीमाओं पर चेकिंग की मांग

हल्द्वानी। त्योहारों के मद्देनज़र मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने खाद्य विभाग से शहर की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने की मांग उठाई है। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने जिला खाद्य अधिकारी अजब सिंह रावत से कहा कि हल्द्वानी ही नहीं बल्कि पूरे पर्वतीय क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति मुख्यतः जिले के बाहर से होती है। ऐसे में नकली और मिलावटी सामान आने से आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापार मंडल ने साफ किया कि संगठन कभी भी मिलावटी सामान बेचने वालों का पक्षधर नहीं रहा है। अतः प्रशासन और खाद्य विभाग को सख्ती बरतते हुए सीमाओं पर ही धरपकड़ सुनिश्चित करनी चाहिए। धरपकड़ की मांग करने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह, जिलाध्यक्ष कुंदन बिष्ट, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रज्ञान भारद्वाज, अश्मित गुजराल, ऋषभ पाठक, पंकज फुलेरा, नितेश थूवाल, कुंदन रावत, ललित जायसवाल, नुसरत सिद्दिकी और संजय वर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com