हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

सीवर खुदाई में खुली बद्रीपुरा की हकीकत : कहीं चौड़ी, कहीं संकरी गलियां—जाम से त्रस्त लोग।

हल्द्वानी : बद्रीपुरा क्षेत्र में नगर निगम की ओर से डाली जा रही सीवर लाइन ने इलाके की वर्षों पुरानी अव्यवस्था को उजागर कर दिया है। खुदाई के दौरान साफ दिख रहा है कि गलियों की चौड़ाई कहीं ज्यादा तो कहीं बेहद कम है, जिससे पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनियोजित निर्माण के कारण गलियों की चौड़ाई में कोई एकरूपता नहीं है। कई जगह अतिक्रमण के चलते रास्ते इतने संकरे हो गए हैं कि दो वाहन आमने-सामने आने पर जाम लगना तय है। अब जब सीवर लाइन का काम चल रहा है, तो यह समस्या और ज्यादा स्पष्ट होकर सामने आ गई है।निवासियों का आरोप है कि यदि पहले से ही गलियों की सही माप और चौड़ाई का निर्धारण किया जाता, तो आज यह स्थिति नहीं बनती। लोगों ने मांग की है कि नगर निगम को इस मौके का फायदा उठाते हुए गलियों की वास्तविक चौड़ाई चिन्हित करनी चाहिए और अतिक्रमण हटाकर रास्तों को व्यवस्थित करना चाहिए। फिलहाल सीवर निर्माण कार्य के चलते लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com