हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

न्यू मोंटेसरी ने धूमधाम से मनाया अपना 37वां स्थापना दिवस।



हल्द्वानी : न्यू मोंटेसरी स्कूल कुसुमखेड़ा ने गुरुवार को अपना 37वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के संस्थापक कैप्टन हीरा सिंह बिष्ट (रिटायर्ड) को पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यू मोंटेसरी एजुकेशनल सोसाइटी के उपाध्यक्ष आरएस रौतला रहे। स्कूल प्रबंधक बीरेन्द्र बिष्ट ने बताया कि न्यू मोंटेसरी स्कूल की स्थापना 2 अप्रैल 1989 में हुई थी और यह हल्द्वानी के सबसे पुराने व प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों में से एक है, जिसका मुख्य उद्देश्य कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com