
हल्द्वानी : शहर में गैस की किल्लत और कालाबाजारी के आरोपों को लेकर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। संगठन की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि बुकिंग के बावजूद आम जनता को गैस नहीं मिल पा रही है, जबकि संबंधित एजेंसियों से संपर्क भी नहीं हो रहा। संगठन ने आरोप लगाया कि कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हैं और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। व्यापार मंडल ने मांग की कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और कॉमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण में पारदर्शिता लाई जाए।
संगठन ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आम जनता के साथ आंदोलन करेगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, सह प्रभारी देवेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री रिषभ पाठक, पूरन लाल साह, दीपक माहेश्वरी, संजय वर्मा, नुसरत सिद्दकी, अशोक वार्ष्णेय, दया किशन उपाध्याय, अश्मित गुजराल, विशाल जुनेजा, सोनी सबरवाल उपस्थित रहे।




Leave a Reply