हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने किया कार्यकारिणी का विस्तार।

हल्द्वानी : प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने जिला नैनीताल में अपनी इकाई में मजबूती प्रदान करते हुए जिले के प्रत्येक क्षेत्र को प्रतिनिधित्व प्रदान किया हैं संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज की संस्तुति पर भीमताल के राजेश सांगुड़ी और खैरना के पूर्व प्रधान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रजत माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष, भीमताल के गोपाल भट्ट ,खैरना के बिशन जंतवाल, पतलोट के कमल रूबाली और विक्की संधू को जिला संगठन मंत्री, रोहित साह, अंकित ऐरी , शेर सिंह और कुमुद पांडे को उपाध्यक्ष, नगर निगम के पार्षद राजेंद्र जीना ,पूर्व पार्षद नीरज बगड़वाल, परख सचदेवा और भीमताल के कुलदीप बोरा को विशेष आमंत्रित सदस्य , शिव सेना के त्रिलोक सिंह को जिला सोशल मीडिया प्रभारी तथा प्रमुख व्यापारी नेता राजेश साहू को जिला के प्रवक्ता पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गईं है।जिले के दोनों पदाधिकारियों कुंदन बिष्ट और प्रज्ञान भारद्वाज ने कहा कि समाज हित और संगठन के हित में जिला नैनीताल के सभी दूरस्थ क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com