हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव।

हल्द्वानी : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में नए शैक्षिक सत्र के अवसर पर प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। नव प्रवेशित छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन कर सराहना प्राप्त की। मुख्य अतिथि सुरजीत कौर पुण्य ने अभिभावकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और बच्चों को नैतिक शिक्षा देने पर जोर दिया। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने सत्र 2025-26 की जानकारी देते हुए “आनंदमय विद्यालय” की अवधारणा रखी। इस दौरान मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया और नव प्रवेशित छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम में अभिभावकों की अच्छी भागीदारी रही। छात्राओं सुनीता भट्ट, कामिनी बिष्ट, महक फुलारा और पूजा जोशी ने अपने अनुभव साझा किए। पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कमरुद्दीन और पीटीए अध्यक्ष वीरेंद्र सिंगवाल ने विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण की सराहना करते हुए अभिभावकों से विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोग देने की अपील की। शिक्षिका गीता जोशी ने करियर गाइडेंस के तहत छात्राओं को सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम में बीना नगारी, दीप्ति जोशी, मुन्नी, ललिता गौतम, तरुणा वर्मा, मीनाक्षी जोशी, पूर्णिमा कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com